Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एक माह बाद भी नहीं हो सका तोपचांची एटीएम लूट कांड का खुलासा

Dhanbad : धनबाद ( Dhanbad) तोपचांची बाजार में एचडीएफसी एटीएम लूट कांड के 1 माह गुजर चुके हैं. बावजूद पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिला. हाउसिंग कॉलोनी में एटीएम तोड़फोड़ के 20 दिन बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. बोकारो जिला के चास में विगत 29 जून को इंडियन बैंक लूट कांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. गिरिडीह जिले के निमियाघाट में भी दो सप्ताह पूर्व एटीएम ले जाने की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी. इन घटनाओं से धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

  धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

तोपचांची थाना क्षेत्र के समीप तोपचांची बाजार से विगत 4 जून रविवार की देर रात अपराधियों का गिरोह एचडीएफसी बैंक की एटीएम को उखाड़ कर स्कॉर्पियो पर लाद कर ले गया. सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर भी कैद हुई थी. गिरिडीह जिला के बगोदर के अटका में पुलिस ने लूटी गई एटीएम को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और बरामद किया था. एटीएम में कुल 25 लाख रुपये थे, जिसे अपराधी लूट ले गए. परंतु तोपचांची कांड के 1 माह बाद भी धनबाद पुलिस कुछ नहीं कर सकी है. ना ही किसी को गिरफ्तार किया गया, न वाहन पकड़ा गया. एटीएम लूटकांड पर तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने उसी गैंग का हाथ होने की आशंका जताई थी, जिसने निमियाघाट में एटीएम लूट का प्रयास किया था. विगत 10 जून को धनबाद थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम तोड़ कर पैसे निकालने की कोशिश की गई. परंतु पुलिस अब तक किसी को पकड़ नहीं सकी.

    ऐसे मामले में बोकारो ,गिरिडीह पुलिस रही सफल

बोकारो के चास थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा शाखा में विगत 29  जून को दिनदहाड़े 39 लाख की लूट हुई. परंतु बोकारो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा कर दिया. अब तक पांच अपराधी पकड़े गए और 24 लाख 74 हजार रुपये बरामद भी कर लिये. परंतु धनबाद पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. गिरिडीह जिला के इसरी बाजार से विगत 15 जून की देर रात नोटों से भरे एक्सिस बैंक एटीएम को अपराधी उखाड़ कर इनोवा गाड़ी से ले जा रहे थे, तभी एसडीपीओ की गाड़ी से टक्कर हो गई. अपराधी भागने लगे. परंतु पुलिस तीन अपराधियों को पकड़ने और उनकी इनोवा गाड़ी बरामद करने में सफल रही. अपराधी बिहार के किसी गैंग के बताए जा रहे हैं. धनबाद पुलिस का कहना है कि तोपचांची एटीएम लूट कांड में भी उसी गैंग का हाथ है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-facing-drinking-water-crisis-for-one-and-a-half-years-staged-a-sit-in/">धनबाद

: डेढ़ साल से पेय जल संकट झेल रहे लोगों ने दिया धरना [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही