Search

 
 
 

धनबाद: भारत में जन्म लेने को देवता भी लालायित : हिरण्यमय गोस्वामी

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही जीवन सार्थक हो जाता है.  भारत ऐसी पुण्य भूमि है जहां देवता भी अवतार लेने को लालायित रहते हैं. उक्त बातें सोनबाद पंचायत के लुआडीह में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता यज्ञ के छठे दिन सोमवार को कथावाचक हिरण्यमय गोस्वामी ने कही. उन्होंने कहा कि भारत ॠषि मुनियों की भूमि है. पावन का मतलब ही होता है जो स्वयं पवित्र है और दूसरों को भी पवित्रता प्रदान करता हो. पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है. इसके लिए हम सभी को भगवान कृष्ण और राम से प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की भूमिका अहम रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही