Search

 
 
 

धनबाद : शहर में दो किस्तों में हुई बारिश भी उमस से नहीं दिला सकी राहत

 
ज़िले में जुलाई महीने में सामान्य से 68 प्रतिशत कम हुई बारिश, मिल रही सुखाड़ की आहट
Dhanbad : कोयलांचल में मौसम के बदले मिजाज से आम लोगो के साथ-साथ किसानों के चेहरे पर मायूसी है. खेतो में धान की फसल अभी तक नहीं लग पाई है, वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों का भी बुरा हाल है. शनिवार 29 जुलाई का दिन बी कुछ ऐसा ही रहा. सुबह 8:30 और 10:25 बजे दो किस्तों में बारिश तो हुई. लेकिन हल्की फुहारों के बाद कड़ी धूप निकल गई. बीच-बीच में बादल भी मंडराते रहे, लेकिन बरसने से कतराते रहे. [caption id="attachment_714943" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/GARMI-272x223.jpg"

alt="" width="272" height="223" /> बारिश के बाद निकली धूप से बचते लोग[/caption] इस पूरे सीजन में बारिश को लेकर पूर्व घोषणाएं भी फेल साबित हुई है. सिर्फ जुलाई महीने की बात करे तो अभी तक 510.3 मिली मीटर बारिश जिले में होनी चाहिए थी, लेकिन हुई सिर्फ 161.7 मिलीमीटर. यानी सामान्य से 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है. साफ है यह जिला सुखाड़ की ओर भी अग्रसर हो चुका है.

     अगले पांच दिनों तक बारिश की बढ़ी संभावना

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा में प्रभावी है. इसके कारण बंगाल, उड़ीसा और इससे सटे राज्यों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. लेकिन इसके कमजोर पड़ने के कारण हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल रही है. इसके अलावा श्रीगंगानगर से रोहतक, लखनऊ, गया, रांची, उत्तरी ओडिशा तक मॉनसून ट्रफ बना हुआ है. अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज़ की बारिश देखने को मिलेगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-third-anniversary-of-new-education-policy-celebrated-in-sanskar-gyanpeeth/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संस्कार ज्ञानपीठ में मनाई गई नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही