Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: संघर्ष के बल पर जीती जा सकती है हर लड़ाई : विनोद सिंह

Katras/Baghmara :  मधुबन कोल वाशरी में पेलोडर की जगह मैनुअल लोडिंग की मांग पर पिछले 19 दिनों से आंदोलनरत असंगठित मजदूरों की हौसला आफजाई करने बगोदर के माले विधायक विनोद सिंह 29 अप्रैल शनिवार को आंदोलनस्थल पर पहुंचे. उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगार मजदूरों को काम देने की बजाय मशीनों से काम लिया जा रहा है. ज़ब ये मजदूर कोयला ढोने का काम करते हैं तो उन्हें कोयला चोर कहा जाता है. उन्होंने मैनुअल लोडिंग की मांग को जायज ठहराया. उन्होंने कहा कि ज़ब तक मजदूरों को मैनुअल लोडिंग नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा. कहा कि बेरोजगार मजदूरों को काम नहीं मिल रहा, जबकि आजादी का 75 वां वर्ष मनाया जा रहा है. मोदी जी इसे अमृत वर्ष कह रहे हैं. ये कैसा अमृत वर्ष है. उन्होंने कहा कि संघर्ष की बदौलत हर लड़ाई जीती जा सकती है. इस मौके पर निरसा के पूर्व विधायक सह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री अरुप चटर्जी ने आंदोलनरत मजदूरों को आश्वस्त किया कि प्रबंधन को पेलोडर की जगह मैनुअल लोडिंग करना ही होगा. उन्होंने इस मामले पर बीसीसीएल के सीएमडी से बातचीत कर समस्या के निराकरण की बात कही. सभा को सीटू नेता हलधर महतो, भोला सिंह, नकुल महतो, अनिल सिन्हा, रामेश्वर साव, धनंजय महतो, सीताराम कर्मकार आदि ने संबोधित किया. सभा का संचालन बलदेव वर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही