Maithon : अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून डीवीसी के सीएसआर विभाग और सीआईएसएफ मैथन यूनिट ने संयुक्त रूप से बीपी नियोगी अस्पताल में रक्तदान व रक्त वर्गीकरण शिविर आयोजित किया. शिविर में रक्तदान करने वाले 57 लोगों को सीएसआर विभाग ने सम्मानित किया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एसके सिन्हा महापात्रा, जयंत बनर्जी, दिलीप कुमार देहुरी, अभिजीत बनर्जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू कुमार, उप समादेष्ठा अनिल कुमार व डॉ. एस मल्लिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि सिन्हा महापात्रा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, उनकी सेहत दूसरों के अपेक्षा अच्छी रहती है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू कुमार ने कहा कि जो लोग रक्तदान करते रहते हैं, उन्हें दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है. ब्लड में आयरन अधिक होने पर हार्ट पर असर पड़ता है, जबकि रक्तदान करने से आयरन की मात्रा बैलेंस रहती है. उन्होंने कहा कि जो लोग ब्लड डोनेट करते हैं, उनके शरीर में खून की कमी पूरी करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ जाती हैं. लिहाजा एक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में ब्लड डोनेट करना चाहिए. शिविर को सफल बनाने में सीएसआर के वरीय प्रबन्धक डॉ. के. कुमार, सहायक प्रबंधक गिरिजेश्वर प्रसाद, बृजमोहन महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. मानसी भट्टाचार्जी, डॉ. एजे केरकेट्टा, डॉ. स्वाति देव, रौशन लकड़ा, प्रविन्द कुमार, रंजीत गुप्ता, प्रतिमा चक्रवर्ती, रामा सील, केसी मण्डल, प्रानमिता चंद्रा, देबाशीश, गौतम, एमएस महतो, रंजीत, रमेश, सुबोध महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668465&action=edit">धनबाद
: चासनाला में कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]
धनबाद : प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान - मुख्य अभियंता
Leave a Comment