Search

 
 
 

धनबाद : वक्त का हर क्षण व रक्त का हर कण अनमोल- प्रधान जिला जज

 

सिविल कोर्ट के जजों, न्यायिक अधिकारियों ने किया रक्तदान

Dhanbad : धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से सिविल कोर्ट परिसर स्थित लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जजों समेत 12 न्यायिक पदाधिकारियों, 8 अभियोजन पदाधिकारी, काउंसिल के सदस्यों ने रक्तदान किया. कुल 26 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. सबसे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप मान ने रक्तदान किया. मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष राम शर्मा ने कहा कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अनमोल है. रक्तदान महान कार्य है. रक्तदान कर आप किसी की जान बचा सकते हैं. सामाजिक कार्यों में इससे श्रेष्ठ कोई दान नहीं होता. अवर न्यायाधीश नितासा बरला ने कहा कि डालसा मुफ्त कानूनी सहायता सहित अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है. रक्तदान शिविर इसी की कड़ी है. रक्तदान करने वालों में अवर न्यायाधीश निताशा बरला, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडे, अपर लोक अभियोजक समित प्रकाश, उनकी पत्नी मिनल प्रकाश,  उमेश दीक्षित, जयकुमार रवानी, सौरव सरकार, अभिजीत कुमार साधु, पंकज कुमार श्रीवास्तव, श्रीचंद प्रसाद, संदीप कुमार, अरुण कुमार, रघुनाथ महतो, सुमन पाठक, शैलेन्द्र झा, नीरज गोयल, मुस्कान चोपड़ा, स्वाति कुमारी, हेमराज चौहान, जयदेव बनर्जी, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार सिन्हा, शमशेर आलम, अनूप कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल हैं. मौके पर अवर न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अवर न्यायाधीश एंजेलिना जॉन,अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी, रजिस्ट्रार अभिनव त्रिपाठी, एसएनएमसीएच के डॉ. बीके पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-dc-inspired-people-to-vote-by-planting-saplings/">देवघर

: डीसी ने पौधरोपण कर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही