Search

धनबाद: कतरी नदी को बचाने के लिए हर व्यक्ति को लेना होगा संकल्प : जिप अध्यक्ष

Katras :  कतरास (Katras)  जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने शनिवार के दिन कतरी नदी का निरीक्षण किया. इसके पहले जिप अध्यक्ष ने लिलोरी मंदिर में दर्शन-पूजन किये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कतरी नदी का अस्तित्व खतरे में है. उसके जिम्मेदार सभी लोग हैं.. उन्होंने कहा कि कतरी नदी को बचाने के लिए हर व्यक्ति जागरूक को होना होगा. नदी को साफ रखने में सहयोग भी देना होगा. यह मात्र नदी नहीं है, बल्कि कतरास की पहचान है. जल संकट से लोगों को बचाने में भी इस नदी का योगदान है. उन्होंने कतरी नदी को बचाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया. आश्वासन दिया कि जिला परिषद की तरफ से हर संभव सहयोग देंगी. इस मौके पर डॉ मधुबाला ने कहा है कि हर हाथ और हर आवाज साथ मिल कर उठाएंगे और कतरास की पहचान कतरी नदी को बचाएंगे. मौके पर कतरी नदी बचाओ अभियान के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, संयोजक उमेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र स्वर्णकार, पंकज स्वर्णकार, अमर सेन, विक्की सिंह, अनुराग, राजीव सिंह  और डॉक्टर स्वतंत्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp