Search

 
 
 

धनबाद: कतरास के किड्स केयर में हुई 'हर शनिवार, रोचक नवाचार' की शुरुआत

 

बिना कॉपी-किताब व साधारण कपड़ों में स्कूल आये बच्चे

Katras: रानी बाजार कतरास स्थित किड्स केयर में 22 जुलाई को `हर शनिवार,एक रोचक नवाचार` की शुरुआत की गई. इस नये अभियान के तहत स्कूल के बच्चे बिना बैग व किताबों के यूनिफार्म के बदले रंग-बिरंगी परंपरागत पोशाक पहनकर स्कूल आये. जानकारी के अनुसार किड्स केयर ने पूरे सप्ताह सिर्फ पढ़ाई से बोर हो गये बच्चों के लिए नयी तरकीब निकाली है. इस तरकीब के तहत बच्चे अब हर शनिवार को बिना स्कूली बैग व पोशाक के विद्यालय आयेंगे. यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि तमाम रिपोर्टों में विद्यालय से बच्चों के ड्रॉप-आऊट का एक महत्वपूर्ण कारण उनके भारी बस्ते के बोझ को माना गया है. शिक्षा बिना बोझ की वकालत की गई है. यह बोझ उनपर शारीरिक व गहरा मानोवैज्ञानिक प्रभाव भी छोड़ती है. इस समस्या को बहुत समय से नजरअंदाज किया जाता रहा है. हाल ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से विद्यालयी पाठ्यचर्या की विषयवस्तु को कम करने के निर्देश ने इस विषय को फिर से जागृत कर दिया है. बच्चों के कंधों पर से बस्ते का बोझ कुछ कम हो सके, इसके लिए देश-विदेश में कई नए प्रयोग भी चल रहे हैं. शनिवार को विद्यालय में `मंगल वर्षा` से अभियान की शुरुआत की गई. बच्चों ने बरसात मौसम के गीत, कविता एवं नृत्य के जरिये अभियान का स्वागत किया. बच्चों ने `सावन में मोरनी बनके दम-दम नाचूं` व `मेघा रे मेघा बरसों रे मेघा` गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये. पूरे कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही