Search

 
 
 

धनबाद: भगवान की हर परीक्षा मनुष्य की प्रगति के लिए : सुरेन्द्र हरिदास  महाराज

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) डीएस कॉलोनी हीरापुर में श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की सुंदर कथा श्रोताओं को श्रवण कराई गई. भारी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया. भागवत कथा के अष्टम दिवस की शुरुआत भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई. सुरेन्द्र हरिदास  महाराज ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि बच्चे इसलिए नशा करते हैं, क्योंकि तुम भगवान के नाम का नशा नहीं करते हो. अगर भगवान के नाम का नशा किया होता तो बच्चे उस नशा से बच कर सन्मार्ग का नशा कर रहे होते. समाज को अच्छा बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका होती है. महाराज जी ने कहा कि आज की कथा श्रवण करने से सातों दिन की कथा सुनने का लाभ प्राप्त होगा. भगवान श्रीकृष्ण एकादश स्कंध में जब उद्धव भगवान से प्रश्न पूछते है. उन तमाम प्रश्नों में भगवान ने कहा- संसार में अपराध कौन करता है, गलती कौन करता है, मनुष्य जीवन पाने के बाद भी अपनी मुक्ति से कौन भटकता है. कहा कि श्री कृष्ण  की इस धरा से जाने के बाद कलियुग प्रवेश कर गया. इस यज्ञ को सफल करने वाले राधा रमण सरकार एवं यजमान परिवार राजेश अग्रवाल, बबलू टाईड, छोटू, अजय गोपाल, माधव आचार्य, कविता झा, मंजू यादव, सीता देवी अनीता देवी देवी आदि डी एस कौलोनी  नगरवासी भक्तसेवा में लगे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girls-did-amazing-in-the-mehndi-competition-of-marwari-yuva-manch/">धनबाद

: मारवाड़ी युवा मंच की मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया कमाल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही