Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी को सुन्दरी बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी - लक्की सिंह

 
सिंदरी चेक पोस्ट के लोगों से जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री ने की मुलाकात, कहा-किसी को उजड़ने नहीं देंगे
Sindri : जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने शुक्रवार 18 अगस्त को सिन्दरी के चेक पोस्ट के पास रहने वाले लोगों से मुलाकात की. लक्की सिंह ने लोगों को ढ़ाढ़स बंधवाते हुए कहा कि किसी को भयभीत होने की ज़रूरत नहीं है. जो जहां हैं वो वहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि को सुन्दरी बनाने के लिए सबका सहयोग चाहिए. शहर को सुंदर बनाने के लिए एक सिस्टम में सुसज्जित करना होगा. इस दौरान सभी लोगों ने उनके साथ सहयोग की बात की और एक साथ एक लाइन से घर बसाने का निर्णय लिया गया. लक्की सिंह ने कहा कि इसका सर्वे कर बहुत जल्द एक सिस्टम और रूप रेखा तैयार की जाएगी. इसके पूर्व गुरुवार की शाम लक्की सिंह ने शहरपुरा बाजार के दुकानदारों से मुलाकात कर हालचाल जाना. बाजार में हो रहे जलजमाव और सूर्यदेव सिंह चौक पर हाई मास्ट लाइट को सुधारने की बात कही. गौरतलब है कि एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन ने 21 अगस्त तक हर हाल में अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों को नोटिस दिया है. प्रबंधन की इस तीसरी और अंतरिम नोटिस से लोग चिंतित हैं. लक्की सिंह के साथ मुख्य रूप से त्रिवभुवन सिंह, चन्द्रावती देवी, संगीता देवी, सविता देवी, अमजद अली, शंकर प्रसाद, सूरज कुमार, अनूप सिंह, मंगल रक्षित, महावीर प्रसाद, भरोसा कुमार, फुलटू पॉल सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय महिला व पुरुष उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ragging-is-fatal-for-the-mental-health-of-children-dr-munmun-sharan/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रैगिंग बच्चों के मानसिक सेहत के लिए घातक : डॉ मुनमुन शरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही