Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा में समय पर हो हर काम, रहें सावधान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  डीआरडीए सभागार में झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले के सभी केंद्र अधीक्षक, बीडीओ, सीओ एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सभी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का सफल संचालन आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा संचालन संबंधी किसी भी तरह की कठिनाई होने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. उपायुक्त -सह -जिला परीक्षा नियंत्रक संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाल की समय सारिणी के अनुसार सभी तैयारी करें. सभी केंद्र अधीक्षक प्रश्न पत्र लेते समय मिलान कर लेंगे कि सभी कागजात पर्याप्त हैं. यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व प्रश्न पत्र अवश्य पहुंच जाए. परीक्षा की प्रक्रिया टाइम बाउंड होती है, अतः समय का विशेष ध्यान रखें. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सभी आवश्यक संसाधन की व्यवस्था कर लें. सभी वीक्षकों की की बैठक परीक्षा से पूर्व कर लें, ताकि उन्हें  वीक्षण कार्य से सम्बंधित सभी पहलुओं की जानकारी हो सके. केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी भी वीक्षक या अन्य कर्मचारी के द्वारा परीक्षा केंद्र पर मोबाइल आदि का प्रयोग वर्जित रहेगा. मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक को संबंधित पुलिस स्टेशन का संपर्क नंबर स्वयं भी प्राप्त कर लेना चाहिए. सूचना जिला प्रशासन की ओर से सभी पुलिस स्टेशन को दे दी गई है. जिस परीक्षा केंद्र पर केवल छात्राओं की परीक्षा होनी है, वहां महिला पुलिस की व्यवस्था की जाएगी. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ विभिन्न बैंकों के भी प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-cleaners-in-snmmch-on-strike/">धनबाद:

एसएनएमएमसीएच में सफाईकर्मी हड़ताल पर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही