Dhanbad : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा के नेतृत्व में और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस को खोला गया. इस दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की छंटनी की गई. मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीसीएलआर संतोष गुप्ता के अलावा कांग्रेस के मिथिलेश तिवारी, भाजपा के नरेंद्र त्रिवेदी, आजसू के रतिलाल महतो, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार, राजद के मुमताज कुरैशी, झामुमो के मुकेश कुमार सिंह, बसपा के अभय कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खुला ईवीएम वेयरहाउस
Last Updated: Apr 25, 2024 12:00 AM (IST)