Search

 
 
 

धनबाद: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

देशभक्ति गीत व भारत माता के जयकारे के बीच वीर शहीदों को किया याद

Dhanbad : कारगिल विजय दिवस पर बुधवार 26 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने स्टील गेट दुर्गा मंडप से शौर्यांजलि सह तिरंगा यात्रा निकाली. इससे पहले पूर्व सैनिकों ने युद्ध में शहीद अमर वीरो को शौर्यांजलि दी. तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन, रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम चौक, पूजा टॉकीज होते हुए गोल्फ ग्राउंड पहुंची. यात्रा में शामिल बाइक पर सवार पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा लिये हुए थे. यात्रा में उनका उत्साह देखते बन रहा था. देशभक्ति गीत और भारत माता के जयकारे के बीच आसपास के लोगों में भी ऊर्जा का संचार हो रहा था. परिषद के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज वीर शहीदों को याद करने का दिन है. आज ही के दिन हमारे वीर जवानों ने वीरता का अभूतपूर्व परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को अपनी सरजमीं से खदेड़ कर भगाया था. तभी से हर साल पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. बाइक रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही