Search

 
 
 

धनबाद : प्रश्न पत्र नहीं छपा तो परीक्षा कैंसिल

 

यूजी सेम-6 के विद्यार्थी फंडामेंटल का इन्वेस्टमेंट की परीक्षा देने पहुंचे थे सेंटर

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के विभिन्न कॉलेजों में बनाये गए परीक्षा केंद्रों में 23 अगस्त बुधवार को यूजी सेमेस्टर-6 ओल्ड कोर्स सत्र 2019-22 की डीएसई पेपर 2 की परीक्षा गलत पेपर छपने के कारण कैंसिल कर दी गयी. पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज परीक्षा केंद्र में पहुंचे एक विद्यार्थी ने बताया कि परीक्षार्थियों के बीच कॉपी वितरित कर दी गई थी. लेकिन प्रश्न पत्र नहीं बांटा गया. विद्यार्थी ने बताया कि उनकी डीएसई -2 में फंडामेंटल ऑफ इन्वेस्टमेंट की परीक्षा थी. वीक्षक ने बताया कि उनके पेपर का प्रश्न पत्र छपा ही नहीं है. इसलिए उनकी परीक्षा कैंसिल कर दी गई है. पीके रॉय कॉलेज में इस सत्र के 17 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे. विवि सूत्रों के अनुसार सभी केंद्रों को मिलाकर लगभग 500 विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं. हालांकि बाकी सभी विषयों की परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही