Search

 
 
 

धनबादः सर्वर में गड़बड़ी से SSC MTS की तीनों पालियों की परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों में आक्रोश

अभ्यर्थियों ने परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी एडुक्विटी पर लापरवाही व कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी अन्य परीक्षाओं में अलग-अलग केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौआबांध स्थित एलेक्सा आईटी सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र पर बुधवार को आयोजित एसएससी एमटीएस (SSC MTS) की तीनों पालियों की परीक्षा सर्वरी में गड़बड़ी के कारण अचानक रद्द कर दी गई. परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलते ही केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. झारखंड व बिहार के विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि अचानक परीक्षा रद्द होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई छात्र दूर-दराज से यात्रा कर केंद्र तक पहुंचे थे.


अभ्यर्थियों ने परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी एडुक्विटी पर लापरवाही व कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी अन्य परीक्षाओं में अलग-अलग केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं. कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि जब परीक्षा टीसीएस कंपनी द्वारा कराई जाती थी तब इस तरह की समस्याएं नहीं होती थीं, लेकिन एडुक्विटी की ओर से परीक्षा संचालन के बाद से सर्वर संबंधी दिक्कतें आम हो गई हैं.


सूचना मिलते ही गोविंदपुर व बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया. वहीं इस मामले में परीक्षा ऑब्जर्वर रणजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा 4 फरवरी से संचालित हो रही है, लेकिन सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार की तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि अगली परीक्षा तिथि की सूचना एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही