धनबाद:पंचायत सचिव अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की हुई जांच
Dhanbad: पंचायत राज पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार 20 मई को पंचायत सचिव पद की नियुक्ति के लिए अनुशंसित कुल 79 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक सहित अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की गई. हालांकि 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्रों की जांच 22 मई के पहले कर ली जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों के बीच 24 मई को रांची में मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. प्रमाण पत्रों की जांच में कार्यपालक दंडाधिकारी अंशु कुमार पाण्डेय सहित दल के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment