Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एडुकेशन (आईसीएसई) बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षा 27 फरवरी सोमवार से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई. सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. बता दें कि जिले में सीबीएसई के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य विषय में पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 10 हज़ार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. दूसरी ओर जिले में बनाए गए आईसीएसई बोर्ड के 11 परीक्षा केंद्रों पर लगभग दो हज़ार 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. आईसीएसई बोर्ड में भी पहले दिन विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी. [wpse_comments_template]
धनबाद: सीबीएसई और आईसीएसई के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू
Leave a Comment