Search

धनबाद: अलचिकी लिपि में सामाजिक विज्ञान व संथाली साहित्य की परीक्षा शुरू

सफल युवक-युवतियों को संस्था की ओर से मिलेगा प्रमाणपत्र

Maithon : ऑल झारखंड सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक एसोसिएशन की ओर से 22 जुलाई शनिवार को मैथन स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू विद्यालय में अलचिकी भाषा में वार्षिक परीक्षा (अल इतून विनिड) शुरू कर दी गई. परीक्षा सामाजिक विज्ञान एवं संथाली साहित्य विषय की ली जा रही है, जो अलचिकी लिपि में लिखना है. संस्था के शिक्षा विभाग के अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू ने बताया कि आदिवासी युवक-युवतियों को वर्ष भर संस्था की ओर से अलचिकी लिपि में सामाजिक विज्ञान एवं संथाली साहित्य की शिक्षा दी जाती है और जून व जुलाई में वार्षिक परीक्षा ली जाती है. यह प्रौढ़ शिक्षा है, जो अनौपचारिक शिक्षा पद्धति से दी जाती है, ताकि आदिवासी युवक-युवतियों को अपने पारंपरिक संथाली भाषा व रीति रिवाज का ज्ञान हो सके. कहा कि परीक्षा 22 एवं 23 जुलाई को होगी.  कुल 24 युवक-युवतियां परीक्षा दे रहे हैं परीक्षा में सफल होने वाले लोगों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाता है. परीक्षा के संचालन में बाबूजान हेम्ब्रम, जगरनाथ सोरेन, सुनील हेम्ब्रम, वकील टुडू,  हीरालाल सोरेन, पानमुन्नी सोरेन, मनू मुर्मू एवं गणेश सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp