Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सीआईएल में अगले मैनपावर बजट में खाली सीटें जोड़कर होगी परीक्षा- सिद्धार्थ गौतम

Dhanbad : जनता मजदूर संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पिछले 18 अप्रैल को हुई जेबीसीसीआई की बैठक में उन्होंने मजदूरों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया. कई पर सहमति भी बनी. क्लर्क की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने का मामला भी रखा. इसपर कोल इंडिया प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि जो सीटें खाली रह गई हैं, उन्हें नए मैनपावर बजट में जोड़कर कंबांइंड परीक्षा ली जाएगी. सिद्धार्थ गौतम 10 मई को कोयला भवन रिक्रियेशन क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कई बार संगठन में समस्याएं आती हैं, लेकिन समाधान का रास्ता भी निकल आता है. जनता मजदूर संघ लगातार मजबूत हो रहा है. संगठन बीसीसीएल में नंबर वन पर है. सीसीएल में भी संघ की अच्छी स्थिति है. अब ईसीएल में भी इसे खड़ा किया जा रहा है. राजमहल में अब तक संघ के 250 सदस्य बन चुके हैं और करीब 150 जल्द जुड़ने वाले हैं. अभिनंदन समारोह में जमसं के सहायक सचिव कृपाशंकर सिंह ने सिद्धार्थ गौतम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, सचिव सत्येंद्र सिंह, मनजीत, रोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-neo-colonialism-flourishing-again-in-developing-countries-be-careful-dr-praveen/">धनबाद

: विकासशील देशों में फिर पनप रहा नव उपनिवेशवाद, सावधान रहें- डॉ. प्रवीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही