Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम से परीक्षार्थी रहे परेशान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीएसएस महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर फाइव के परीक्षार्थी बुधवार 12 अप्रैल को कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम से परेशान रहे. परीक्षा केंद्र से चंद कदम की दूरी पर माइक से निकलने वाले भाषण और नारे की तेज ध्वनि परीक्षार्थियों को परेशान करती रही. विद्यार्थी बीक्षक से पूछते रहे कि कार्यक्रम कब खत्म होगा. ताकि वे ध्यान केंद्रित कर परीक्षा दे पाएं. बता दें कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएससी महिला कॉलेज को यूजी सेमेस्टर फाइव के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और हिस्ट्री, जबकि दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा थी.

 केंद्र के 100 मीटर के दायरे में होती है निषेधाज्ञा

बता दें कि सामान्यतया परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू होती है. कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल की दूरी महज 50 मीटर भी नहीं थी. लगभग 100 मीटर दूर एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में भी यूजी सेमेस्टर फाइव की परीक्षा हुई. यहां के विद्यार्थी भी कार्यक्रम के शोरगुल से परेशान नज़र आये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही