Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के लॉ कालेजों में 20 सितंबर से परीक्षा शुरू

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले लॉ कालेजों में 20 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी. एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षाएं 20 से 29 सितंबर तक ली जाएंगी. 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर विश्वविद्यालय में अवकाश है. इस वजह से 23 सितंबर को परीक्षा नहीं होगी. लेकिन 26 सितंबर को नवरात्र की कलश स्थापना के दिन दोनों पालियों में परीक्षा ली जाएगी. धनबाद व बोकारो के लॉ कालेजों का परीक्षा केंद्र भी विवि ने तय कर दिया है. एलएलबी सेमेस्टर-4 (2019-22), एलएलबी सेमेस्टर-6 (सत्र 2018-21), बीए-एलएलबी सेमेस्टर-4 (सत्र 2019-24), बीएएलएलबी सेमेस्टर-6 (सत्र 2018-23) की परीक्षाएं 20 सितंबर से शुरू होंगी और 29 सितंबर तक अलग-अलग पालियों में ली जाएंगी. धनबाद लॉ कालेज का सेंटर कुमार बीएड कालेज व आईएचके ला कालेज बोकारो का सेंटर आरवीएस कालेज चास को बनाया गया है. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjees-bail-rejected-in-two-more-cases-of-cheating/">

धनबाद : ठगी के और 2 मामलों में अरूप चटर्जी की जमानत खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही