Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू में परीक्षाओं का दौर रुका, अब चलेंगी नियमित कक्षाएं

 

सितंबर में सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में परीक्षाओं का सीजन लगभग समाप्त हो गया है. पीजी सेमेस्टर टू सत्र 2022-24 को छोड़ कर यूजी और पीजी की (सत्र 2,4 और 6) परीक्षा समाप्त हो चुकी है. सितंबर माह में केवल पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा होनेवाली है. इस परीक्षा के लिए धनबाद व बोकारो में सिर्फ एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया जाना है. इसलिए अधिकतर कॉलेजों में कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी. लगभग सभी कॉलेजों में 28 अगस्त से नियमित कक्षाएं चलाई जा रही हैं.

 नवंबर तक तीन माह निर्बाध चलेंगी कक्षाएं

विवि और कॉलेजों में नियमित कक्षा अब अगले तीन महीने (सितंबर, अक्तूबर और नवंबर) तक चलेंगी. सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, अक्तूबर में दुर्गा पूजा व नवंबर में दीपावली और छठ की छुट्टियां होंगी. इस दौरान करीब 50 से 55 दिन नियमित कक्षाएं चलेंगी.

  इसी माह में सभी परीक्षाओं का रिजल्ट

विवि प्रशासन ने परीक्षाओं का रिजल्ट सितंबर में जारी करने का लक्ष्य तय किया है. 12 सितंबर को परीक्षा बोर्ड की बैठक में भी बीए एलएलबी, यूजी, पीजी, बीएड और नर्सिंग का रिजल्ट जल्द जारी करने पर सहमति बनी है. यूजी सेमेस्टर सिक्स और पीजी सेमेस्टर फोर का रिजल्ट 15 सितंबर के बाद जारी किये जाने की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही