Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  10 वीं व 12 वीं के रिजल्ट में गोल के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन

Dhanbad: गोल संस्थान के छात्रों ने 10 वीं एवं 12वीं के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर गोल की परंपरा को कायम रखा. 12वीं में 97.4% लाने वाली संस्थान की छात्रा आस्था अग्रवाल ने बताया कि गोल में अच्छे मार्क्स के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में मेरा 690 आने की संभावना है, और उम्मीद है कि पहले प्रयास में ही टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा. 94.4% लाने वाली संस्थान की छात्रा वैष्णवी ने बताया कि  बोर्ड में अच्छे मार्क्स के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में भी 520 मार्क्स आने की संभावना है. 95% स्कोर करने वाली गोल संस्थान की छात्रा त्रिशा बताती uwx कि गोल संस्थान के सहयोग से उन्होंने बोर्ड में अच्छे मार्क्स के साथ मेडिकल प्रवेश परिक्षा नीट में भी पहले प्रयास में ही 645 से ज्यादा स्कोर किया है. 86% मार्क्स लाने वाले विमल मरांडी बताते हैं कि गोल का स्टडी मैटेरियल और कंपीटीशन के साथ बोर्ड बेस्ट टेस्ट इस तरह से लिया जाता है कि छात्रों को बोर्ड और कंपीटीशन दोनों एक साथ पहले प्रयास में ही निकालना आसान हो जाता है. बिमल बताते हैं कि गोल संस्थान के सहयोग से उसने बोर्ड में अच्छे मार्क्स के साथ मेडिकल प्रवेश नीट में भी पहले प्रयास में 485 (एस.टी) मार्क्स स्कोर किया. 12वीं में 90% मार्क्स लाने वाली छात्रा विभि अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के साथ संस्थान को देते हुए गोल के स्टडी मैटेरियल एवं शिक्षकों की काफी तारीफ की. 10 वीं के सफल छात्र आदेश कुमार 94.40% नितिश 94% गौरव 92.80% सृजन 92.60% आदि छात्रों ने 90% से अधिक मार्क्स लाकर अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गोल संस्थान को दिया. बताया कि गोल इंस्टीट्यूट से तैयारी करने का निर्णय सर्वश्रेष्ठ रहा. छात्रों को सफलता की शुभकामना देते हुए गोल इंस्टीच्यूट धनबाद के केन्द्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि छात्रों की सफलता, मेहनत के साथ समस्त गोल टीम की सफलता है. बताया कि संस्थान का न्यू सेशन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें बोर्ड में सफल छात्रों के लिए प्रतिभा के अनुसार 100% तक छात्रवृत्ति की व्यवस्था है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही