Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता में झारखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन

Dhanbad : यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएसन ऑफ इंडिया द्वारा ईवीपी फिल्म सिटी संतोषानगर चैंबरम्बक्कम चेन्नई में 25 से 30 मई तक आयोजित राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने सत्यम साहा के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत तथा पांच कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. शुक्रवार 2 जून को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए झारखंड मुएथाई संघ के प्रशाशनिक सचिव अमित कुमार ने बताया कि खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया. सभी खिलाडी धन्यवाद के पात्र हैं. झारखंड मुएथाई संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि बहुत जल्द उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर राज्य संघ के उपाध्यक्ष राजन कुमार, महासचिव अनुपम माहाता, कोषाध्यक्ष राजा विश्वकर्मा तथा संयुक्त सचिव सुमित कुमार सिंह , प्रशांत प्रसाद, राकेश पांडेय, सौरभ कुमार, ईवरार कुरैशी,जैना राम बोद्रा, हेमलता सिन्हा, संजीव कुमार, कार्यकरी सदस्य भारत साहिस, जीतू महतो, तथा तमाम अधिकारियों ने खिलाडियों को इस शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है. सफल खिलाडी में आदित्या राज एवं दिवेस कुमार को स्वर्ण पदक, सृष्टि साहा, बिपुल दास, श्रेयांस गुप्ता एवं रुद्र प्रताप सिंह को रजत पदक तथा ईशान अतुल्य, आयुष रंजन मल्लिक,  मीनु कुमारी, अलंकृत सिंह एवं रौनक कुमार बर्णवॉल को कांस्य पदक मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही