Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईसीएसई 10वीं व 12वीं में डिनोबिली मैथन के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Maithon : आईएससी व आईसीएसई बोर्ड ने 14 मई को 12 वीं व 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. परीक्षा में डिनोबिली स्कूल मैथन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. 10 वीं में 94 में से 23 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए हैं. शिवम कुमार झा ने 97.20 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. वहीं प्रेम कुमार शर्मा 97 प्रतिशत अंक के साथ सेकंड, उत्कर्ष सिंह 96.60 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड तथा गायत्री बनर्जी व आलोक प्रसाद  96.20 प्रतिशत अंक लाकर फोर्थ टॉपर बने हैं. 12 वीं साइंस में कृष्णा दास ने 93.75 प्रतिशत लाकर फर्स्ट, कोमल मुर्मू (91.75 प्रतिशत)  सेंकेड  व राहुल प्रसाद (90 प्रतिशत) अंक लाकर थर्ड स्कूल टॉपर बने हैं. 12 वीं कॉमर्स में आद्या द्विवेदी 93.50 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर हुई हैं. वहीं अंशीका कुमारी (92.25 प्रतिशत) सेकेंड व शाश्वत सिन्हा (87.25 प्रतिशत) अंक के साथ थर्ड स्कूल टॉपर हुए हैं. प्राचार्या शुक्ला चौधरी सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dinobili-sindris-two-cousins-become-school-toppers-in-icse-10th/">धनबाद

: आईसीएसई 10वीं में डिनोबिली सिंदरी की दो चचेरी बहनें बनीं स्कूल टॉपर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही