Search

 
 
 

धनबाद : पेमिया ऋषिकेश पॉलिटेक्निक तोपचांची के विद्यार्थियों का शानदार रिजल्ट

 

विधायक मथुरा महतो, कॉलेज के प्राचार्य व विभागाध्यक्षों ने सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के साहोबहियार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के 2020-23 बैच के सिक्स्थ सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा. इलेक्ट्रिकल के छात्र संतोष महतो ने 80.25 प्रतिशत अंकों के साथ विभाग में प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि निखिल मिश्रा (79.88 प्रतिशत) दूसरे व अंशु कुमार (79.75 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर रहे. इसी प्रकार सिविल के छात्र सुनील कुमार महतो 86.88 प्रतिशत अंकों के साथ विभाग के टॉपर रहे. वहीं, सचिन कुमार (83.38 प्रतिशत) सेकेंड व नीरज कुमार (81.88 प्रतिशत) थर्ड टॉपर रहे.  मैकेनिकल के छात्र प्रवीण कुमार ने विभाग में पहला, अनीश कुमार यादव ने दूसरा व बलराम चंद्र भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. जबकि माइनिंग के छात्र विवेक कुमार पासवान ने विभाग में पहला, विवेक कुमार ने दूसरा व शिव प्रकाश नोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. संस्थान के चेयरमैन सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार, मैनेजमेंट हेड राजकुमार महतो, सिविल के एचओडी राहुल कुमार महतो, इलेक्ट्रिकल के एचओडी अनूप कुमार महतो, मैकेनिकल के एचडी प्रेमचंद महतो व माइनिंग के एचओडी उमेश कुमार साह ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-high-quality-water-testing-lab-started-in-dvc-maithon-water-quality-will-be-tested/">धनबाद

: डीवीसी मैथन में हाई क्वालिटी वाटर टेस्टिंग लैब शुरू, पानी की गुणवत्ता की होगी जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही