Search

धनबाद : डीसी, डीडीसी को छोड़ जिले के बाकी अधिकारी लापरवाह- पीएन सिंह

दिशा की बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल

Dhanbad : धनबाद जिले में विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व उप विकास आयुक्त जितने सक्रिय हैं, उतने गंभीर अन्य अधिकारी नहीं हैं. यह घोर चिंता का विषय है. इससे जनता का कार्य बाधित हो रहा है. नए साल में नई उम्मीद के साथ अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार की अत्यंत आवश्यक है. यह बातें सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहीं. वह शनिवार को समाहरणालय में आयोजित जिला समन्वय एवं क्रियान्वयन समिति (दिशा) की बैठक में को संबोधित कर रहे थे. कहा कि कोलियरी में चलने वाले भारी वाहन शहर को प्रदूषित कर रहे हैं. भारी वाहनों की धर-पड़क कर इनके मालिकों पर जुर्माना लगाना चहिए. उन्होंने सड़कों से बिजली व टेलीफोन के अनुपयोगी पोल हटाने, निर्बाध बिजली देने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोटेशन वाइज चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने और उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने, शिक्षा में सुधार लाने की बात कही. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने निरसा-गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना जल्द पूरा करने व निरसा सीएचसी में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने,  झरिया विधायक प्रतिनिधि ने पाइपलाइन का काम शीघ्र पूरा करने, आउटसोर्सिंग कंपनियों को नदी एवं नाला में ओवर बर्डन गिराने से रोकने, बाघमारा विधायक प्रतिनिधि ने पेयजल आपूर्ति करने वाली एजेंसियों की बैठक करने, सिंदरी विधायक प्रतिनिधि ने वार्ड 53 व 54 में पानी की समस्या से अवगत कराया. धनबाद विधायक प्रतिनिधि ने धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के एप्रोच रोड पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को दूर करने व रेलवे क्रॉसिंग से दुर्गा मंदिर तक सड़क बनाने की मांग की. डीसी वरुण रंजन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, डीटीओ राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raid-in-govindpur-one-thousand-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: गोविंदपुर में पुलिस का छापा, एक हजार टन अवैध कोयला जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp