Search

 
 
 

धनबाद : कर्मियों की कमी से जूझ रहा उत्पाद विभाग, 82 पदों में 62 पड़े हैं खाली

 

सिपाही,निरीक्षक व लिपिक के अभाव में कामकाज पर पड़ रहा असर

Dhanbad : धनबाद उत्पाद विभाग इन दिनों कर्मियों की कमी से जूझ रहा है. विभाग में सिपाही जवानों की तो कमी है ही, निरीक्षक, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक व लिपिकों की संख्या यथोचित नहीं है. इन सभी कर्मियों के नहीं होने से सहायक उत्पाद आयुक्त परेशान हैं. हाल ही में संजय कुमार मेहता ने 29 वें सहायक आयुक्त के रूप में पदभार संभाला है. परंतु कर्मियों के अभाव में कामकाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वह पहले भी धनबाद में सहायक उत्पाद आयुक्त रह चुके हैं. बता दें कि विभाग निरीक्षक के 4 पद खाली पड़े हैं. अवर निरीक्षक 12 पद हैं, जिनमें छह लोग ही ड्यूटी निभा रहे हैं. सहायक अवर निरीक्षक कोई है ही नहीं है. सिपाही के 60 पदों में मात्र 5  काम कर रहे हैं. 55 पद खाली पड़े हैं. उत्पाद लिपिक के सृजित पद 6 हैं, जिनमें अभी एक ही कार्यरत है, वह भी अनुकंपा पर बहाल हुआ है. टाइपिस्ट का एक पद तो है, मगर खाली पड़ा है.एक दफ्तरी भी अनुकंपा पर है. इन कर्मियों की कब बहाली होगी, कोई कुछ कह नहीं सकता. सरकार को राजस्व देने वाले विभाग की इस दयनीय स्थिति पर किसी उच्च अधिकारी का ध्यान भी नहीं है. सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता का कहना है कि जब पुलिस बल और कर्मियों की कमी है, तो काम में तेजी कैसे लाई जा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही