Search

धनबाद : मैथन में उत्पाद विभाग का छापा, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Dhanbad : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद विभाग जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. शनिवार को मैथन पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने एरिया चार स्थित विशु मोदक के घर में छापेमारी कर बंगाल में निर्मित अंग्रेजी शराब व बियर जब्त की. पुलिस ने शराब का धंधा करने वाले विशु मोदक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सहायक उत्पाद आयुक्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. टीम में मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, श्वेता कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-testimony-in-suresh-singh-murder-case-wife-said-shashi-singh-had-shot/">धनबाद

:  सुरेश सिंह हत्याकांड में गवाही, पत्नी बोली- शशि सिंह ने मारी थी गोली 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp