Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जोरापोखर के जीतपुर में उत्पाद विभाग का छापा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर ग्राउंड के समीप उत्पाद विभाग ने शनिवार 23 जुलाई की सुबह गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 1000 किलो जावा महुआ और 15 ड्राम शराब जब्त की और नष्ट कर दिया. उत्पाद पुलिस क‌ई उपकरण भी साथ ले ग‌ई. स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार छापेमारी से शायद इस कारोबार पर अंकुश लग सकता है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर कुंदन कौशल ने बताया कि कारोबार से जुड़े लोगों को पहचान कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. छापेमारी में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर महेश कुमार दास सहित कई जवान भी शामिल थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही