Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में आबकारी विभाग ने मारा छापा, शराब विक्रेता को भेजा जेल

jharia : झरिया (Jharia) झरिया में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रविवार 16 अप्रैल की देर रात नई दुनिया मुहल्ला में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. एस आई महेश कुमार दास ने बताया कि श्रवण साव नामक शराब विक्रेता के आवास से चालीस लीटर बियर की अवैध बोतल बरामद की. विक्रेता श्रवण साव भी रंगे हाथ पकड़ लिया गया. जांच पड़ताल के बाद उसे सोमवार 17 अप्रैल को जेल भेज दिया.

    बेधड़क चल रहा अवैध शराब का कारोबार

बता दे कि इन दिनों झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे सुबह शाम बेधड़क अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है. नई दुनिया, बालूगद्दा समेत कई इलाकों में महुआ शराब की भट्ठियां खुलेआम सिस्टम को मुंह चिढ़ा रही हैं. कच्ची-पक्की शराब लोगों की जिंदगी में तबाही का जहर घोल रही है. सबसे बुरा हाल मेन रोड स्थित नई दुनिया मुहल्ले का है. देर रात तक इन अवैध मधुशाला में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. मोबाइल फोन से कांटेक्ट कर डोर टू डोर ( मनचाहे स्थानों पर ) पलक झपकते ही स्कूटी के माध्यम से शराब पहुंचाने का धंधा भी इन इलाकों मेंबेझिझक चल रहा है.

     खुन्नस खाए शराब विक्रेता करते हैं गाली गलौज

[caption id="attachment_611189" align="aligncenter" width="188"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bahu-marpit-188x300.jpeg"

alt="" width="188" height="300" /> मारपीट की शिकायत दर्ज कराती महिलाएं[/caption] छापेमारी से खुन्नस खाए शराब विक्रेता मुहल्ले वालों से कई बार मारपीट व गाली गलौज पर भी उतारू हो जाते हैं. ऊची पकड़ व कई पुलिस अधिकारियों से संपर्क होने के कारण क्षेत्र में इनका दबदबा रहता है. सोमवार को झरिया थाना चार नंम्बर नई दुनिया निवासी रीता देवी ने झरिया थाना में आवेदन देकर बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी बहू पर 4 नंबर नई दुनिया के आकाश वर्मा, श्रवण साव एवं त्रिलोकी साव कई दिनों से बुरी नजर डाले हुए थे. बहू आ कर उन्हें बताती थी. कल रात को तीनों जब बहू दुकान जा रही थी तो पीछे से गंदी गंदी बातें करने लगे. डरती बहू दुकान गई तो वे लोग पीछे से दुकान आ गए और गलत नीयत से हाथ पकड़ खींचने लगे. शोर सुनकर वह और उनका पुत्र राजेश वर्मा गए तो तीनों मिलकर मारपीट करने लगे और जान मार देने की धमकी देने लगे. दूसरे पक्ष की जिया देवी ने भी झरिया थाने में आवेदन देकर बिकी वर्मा, मुकेश वर्मा पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी   है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही