Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त

 
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के गोरगा गांव में उत्पाद विभाग व पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब जब्त की है. निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गांव में बंधन टुडू के आवास को किराए पर लेकर जोगीतोप निवासी विकास सहनी नकली शराब का निर्माण करवा रहा है. इसके बाद छापेमारी कर शराब जब्त कर ली गई. छापेमारी की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गया. टीम ने कमरे से विभिन्न ब्रांड की 14 पेटी नकली शराब (124 लीटर), 10 गैलन स्प्रिट (350 लीटर), चार लीटर केरामेल समेत भारी मात्रा में कैप, स्टिकर,नकली होलोग्राम आदि जब्त किया है. विकास साहनी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bank-employee-killed-3-injured-in-separate-road-accidents-in-bengabad/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में बैंककर्मी की मौत, 3 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही