Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: उत्पाद विभाग ने जब्त की 4 लाख रुपये मूल्य की नकली शराब

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला उत्पाद विभाग ने 18 मार्च शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के परासी गांव में छापेमारी कर  लगभग चार लाख रुपये मूल्य की नकली शराब बरामद की है. छापेमारी उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की के नेतृत्व में की गई है. तिर्की ने बताया कि सूचना के अनुसार गोविंदपुर के परासी गांव स्थित दो तल्ला मकान में नकली शराब बनाई जाती है. मकान माथुर मंडल का है. छापेमारी के समय मकान में कोई नहीं मिला. इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. हालांकि मकान से   235 लीटर स्प्रिट, 50 लीटर रंगीन शराब, 35.91 लीटर देसी शराब, 2 बोतल कैरेमल, 2 जार स्प्रीरिट एवं खाली बोतल झारखंड सरकार का लोगो स्टीकर और कॉर्क बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी धनबाद के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही