Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रणधीर वर्मा चौक पर 21 जनवरी शनिवार की अहले जब एक सिपाही बेसुध सड़क पर पड़ा दिखा तो राहगीरों के भी चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और कुछ लोग गुनगुनाने भी लगे...मुझको यारो माफ करना, मैं नशे में हूं. गाना फिल्मी तो दृश्य भी फिल्मी ही था. जैसे कोई हीरो विलेन को मारते-पीटते खुद सड़क पर बेसुध जा गिरा हो. ज़िला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट मोड़ के पास पुलिस का जवान सुध-बुध खो कर ऐसे ही पड़ा हुआ था. [caption id="attachment_532991" align="aligncenter" width="200"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/police-wine-1-200x300.jpeg"
alt="" width="200" height="300" /> शराबी जवान को उठाने की कोशिश [/caption] जवान शराब के नशे में चूर था और वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. बेसुध शख्स को आते जाते देख हर कोई कुछ न कुछ बुदबुदाये जा रहा था. कोई उसे उठाने की कोशिश भी कर रहा था. मगर विश्वनाथ राम नामक वह जवान उठ नहीं पा रहा था. ज्यादा शराब पी लेने से गिरे जवान को देखने के लिए चहल पहल भरे रणधीर वर्मा चौक पर. लोगों की भीड़ लग गई. कुछ लोगों ने नशे की हालत में पड़े जवान का वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किया. देर तक सड़क पर वह जवान तमाशा बना रहा. फिर एक शख्स ने उसे उठाया और टोटो पर बिठाकर पुलिस लाइन भिजवाया. इस दृश्य को देख कर जितने मुंह उतनी बातें होती रही. लोग यह भी कहते नजर आए कि पुलिस वाले ही ऐसा करेंगे तो आम आदमी का तो भगवान ही मालिक है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/urs-special-train-will-run-between-ajmer-and-asansol-via-dhanbad/">धनबाद
के रास्ते चलेगी अजमेर व आसनसोल के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन [wpse_comments_template]

Leave a Comment