Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मेगा केसीसी कैंप में आवेदनों को ऑन-द-स्पॉट निष्पादित करें : उपायुक्त

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पीएम किसान योजना के छूटे लाभुकों व बिरसा किसानों को केसीसी कार्ड देने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सुदूरवर्ती बैंक ब्रांचों में गुरुवार 23 जून को मेगा केसीसी कैंप लगाया जाएगा. उपायुक्त संदीप सिंह ने 22 जून को ऑनलाइन बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को केसीसी कैंप में प्राप्त आवेदनों को ऑन-द-स्पॉट निष्पादित करने तथा पहले के आवेदनों को स्वीकृत कर लाभुकों को केसीसी कार्ड देने का निर्देश दिया.

   कैंप का आयोजन उत्सव की तरह करें

उन्होंने कहा कि मेगा केसीसी कैंप का आयोजन उत्सव की तरह  करें. कैम्प में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें. सभी संबंधित बैंक पूरी तैयारी के साथ आएं और समय से प्रखंड में उपस्थित रहें. उल्लेखनीय है कि गुरुवार, 23 जून, को सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक केसीसी के लिए कृषक कैंप में अपना आवेदन दे सकते हैं.

  क्या-क्या देना होगा

आवेदक को पूर्ण भरा हुआ आवेदन फार्म, आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रति, बैंक खाता का विवरण (पासबुक की छाया प्रति), पैन कार्ड (यदि उपलब्ध है), मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज के दो फोटो, मुखिया से सत्यापित जमीन की रसीद एवं वंशावली, जिस जमीन पर खेती की जाती है उस जमीन का रकवा का स्वघोषणा पत्र (जनसेवक या मुखिया या राजस्व कर्मचारी अथवा ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित) देना होगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-15-lakh-farmers-of-the-state-are-availing-the-benefit-of-kcc/">धनबाद

: राज्‍य के 15 लाख किसान उठा रहे केसीसी का लाभ [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही