Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 411 मामलों का निष्पादन

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dc-informed-the-villagers-about-government-schemes-in-tundi/">(Dhanbad)

जिले की बलियपुर प्रखंड में 12 अक्टूबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत अलकडीहा पंचायत से हुई. पंचायत भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बीडीओ अमित कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उसका लाभ लेने की अपील की. कहा कि सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने व लोगों के लंबित मामलों का निष्पादन करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. विभिन्न योजनाओं व लंबित मामले से सबंधित कुल 662 लोगों से आवेदन लिए गए, जिसमें ऑन द स्पॉट 411 आवेदनों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 50 जरूरतमंदों के बीच धोती व साड़ी का वितरण भी किया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता कुमारी, सीओ रामप्रवेश कुमार, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, मुखिया शांति देवी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, झामुमो के प्रखंड सचिव हैदर अली अंसारी, रामू मंडल, भुवन रवानी, नरेश हेंब्रम, जगदीश हांसदा, नाथू सिंह, रफीक अंसारी, कमलदेव राम, बबीता शर्मा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dr-subodh-was-replaced-by-dr-usha-in-bss-college-and-made-professor-incharge/">धनबाद

: बीएसएस कॉलेज में डॉ. सुबोध को हटा डॉ. उषा को बनाया प्रोफेसर इंचार्ज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही