Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंफर में कार्यकारी विकास कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Advertisement
Advertisement

बीसीसीएल समेत खनन उद्योग के दस उपक्रमों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

Dhanbad : सीएसआईआर-सिंफर में 11 सितंबर सोमवार को सीएसआईआर एकीकृत कौशल पहल के तहत रिसेंट एडवांसेस इन फायर वेंटिलेशन एंड माइन फायर वेंटिलेशन एन्ड माइनर्स हेल्थ विषय पर एक सप्ताह के कार्यकारी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक प्रो एके सिन्हा ने की. मुख्य अतिथि डीजीएमएस के डीडीजी उज्जवल ताह ने कहा कि खनन उद्योग में विस्फोट, बाढ़ के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में वेंटिलेशन को एक आवश्यक उपकरण और तकनीक के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए. सिंफर के वैज्ञानिक डॉ देवाशीष मिश्रा ने खान सुरक्षा की दिशा में वेंटिलेशन सर्वेक्षण योजना की भूमिका के विषय में बताया. कार्यक्रम में बीसीसीएल, सेल, टाटा स्टील झरिया डिवीजन, ईसीएल, सीसीएल, एससीसीएल और गेनवेल कोमोसेल्स जैसी निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की 10 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही