Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मैथन क्लब में आईनबॉल खिलाड़ियों के बीच हुआ प्रदर्शनी मैच

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) मैथन क्लब में  सोमवार 22 अगस्त की सुबह आइनबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलाड़ी के बीच प्रदर्शनी मैच किया गया. प्रदर्शनी मैच का उद्घाटन आईनबॉल के खिलाड़ी मैथन सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट के निर्देशक असीम झा द्वारा किया गया. मौके पर काली पहाड़ी के पूर्व पंचायत के मुखिया अजय मुर्मू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. बिहार आईनबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष आलोक सिंह, मैनेजर राहुल सिंह, प्रशिक्षक रोहित झा, फिजियोथेरेपी मोहन सिंह आदि मौजूद थे. बिहार आइन बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया यह खेल अभी नया है. खेल के माध्यम से फिट रहना पहला उद्देश्य है.  यह काफी मनोरंजन खेल है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मैथन 4 नंबर दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रभा सिंह, साधन महतो, अजय कुमार, सौरभ, पंकज, अजीत बाउरी, राहुल आदि का सहयोग रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही