Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल के भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र करें निपटारा: उपायुक्त

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त संदीप सिंह ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के विभिन्न एरिया में भू-अर्जन से जुड़े मामलों को निपटाने का निर्देश दिया है. 21 सितम्बर  बुधवार को समाहरणालय में उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने बीसीसीएल के लोदना, बस्ताकोला, कतरास, बरोरा, ब्लॉक-2 एरिया के विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए विचार विमर्श किया. बस्ताकोला एरिया में जंगल झाड़ी (जेजे) भूमि का एनओसी प्रदान करने, बीसीसीएल क्षेत्र के कुछ परिवारों को किसी अन्य सुरक्षित जगह पर बसाने, रजवार बस्ती को शिफ्ट करने सहित अन्य मुद्दों विचार विमर्श किया गया. उपायुक्त ने भू-अर्जन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है. बीसीसीएल लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी को प्राथमिकता देते हुए रोजगार के अवसर प्रदान करे. जुडको द्वारा धनबाद में सीवरेज सिस्टम बनाया जा रहा है. सीवरेज सिस्टम के लिए झरिया, धनबाद व पुटकी में चयनित 6 प्लॉट बीसीसीएल क्षेत्र में है. बीसीसीएल को इन प्लॉट के बारे में स्थिति से अवगत कराने के लिए रहा गया. बैठक में बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, डीटीओ राजेश कुमार सिंह, निदेशक एनईपी इंदु रानी, भू-अर्जन पदाधिकारी अमर प्रसाद, विधि शाखा प्रभारी अंशु कुमार पांडेय, ट्राफिक डीएसपी राजेश कुमार यादव सहित बीसीसीएल व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vijay-jha-took-stock-of-the-landslide-site-rained-heavily-on-the-administration/">धनबाद

: विजय झा ने लिया भू-धंसान स्थल का जायजा, प्रशासन पर जमकर बरसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही