Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टैक्स समिट में विशेषज्ञों ने आयकर व जीएसटी पर की चर्चा

Dhanbad : धनबाद टैक्स बार एसोसिएशन, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स व इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 22 मार्च को राष्ट्रीय सेमिनार टैक्स समिट 2023 का आयोजन किया. सेमिनार में इनकम टैक्स व जीएसटी से संबंधित विभिन्न ज्वलंत बिंदुओं पर चर्चा हुई. मुख्य वक्ता सीए डॉ. गिरीश अहूजा व एसएस गुप्ता ने आयकर के विभिन्न प्रावधानों पर विचार रखे. सीए कपिल जैन ने वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर सार्थक तथ्यों को रखा. सेमिनार में धनबाद सहित रांची, जमशेदपुर, पटना, नागपुर, कोलकाता, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, भुवनेश्वर, दुमका आदि शहरों से आए 350 से अधिक सीए, अधिवक्ता व टैक्स प्रैक्टिशनर ने भाग लिया. मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर बिहार-झारखंड बीबी महापात्रा थे. प्रधान आयकर आयुक्त धनबाद अजीत कुमार श्रीवास्तव, बीसीसीएल के सीएफओ आरके सहाय, बोकारो स्टील प्लांट के ईडी फाइनेंस सुरेश रंगानी, मैथन पावर के सीएफओ काजल कुमार सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शरीक हुए. सेमिनार के अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता आरके पटनिया, ज्ञान चंद्र मिश्रा, सीएल झुनझुनवाला ने की. मौके पर सीए केके हरोडिया, गोपाल अग्रवाल, अरविंद डालमिया राजेश मटालिया, रश्मि गुप्ता, विनीता अग्रवाल सहित अन्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स शामिल हुए. आयोजन में डीआईटीबीए अध्यक्ष राजेश सिंघल, मनीष पसारी, भारतेश सपरिया, श्याम पसारी,विकास गुप्ता, नितिन हरोदिया, विनय अग्रवाल, रोहित चौधरी, विवेक अग्रवाल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही