Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आउटसोर्सिंग मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं- अगम राम

Nirsa : चापापुर 10 नंबर कोलियरी के आउटसोर्सिंग मजदूरों की बैठक 13 फरवरी को बीसीकेयू कार्यालय के समीप हुई. इसमें मजदूरों की समस्यायों पर विचार-विमर्श किया गया. बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव अगम राम ने कहा कि मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी समेत 7 सूत्री मांगपत्र प्रबंधन को पहले ही सौंपा जा चुका है. प्रबंधन ने अब तक उस दिशा में न तो कोई करवाई की है, न ही यूनियन की वार्ता ही बुलाई है. इससे मजदूरों में भारी आक्रोश है. मांगों को लेकर मजदूर 15 फरवरी को कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि बीसीकेयू आउटसोर्सिंग मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. बैठक को शाखा सचिव अमित मुखर्जी, बुद्धिराम परेश सोरेन, साधन चटर्जी, मानिकपुरी, उपेंद्र महतो, सीताराम मरांडी, कृष्णा मंडल, विनय मंडल, सुमन चक्रवर्ती, शिबू महतो आदि ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-first-and-second-exams-in-bbmku-before-third-semester/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में थर्ड सेमेस्टर से पहले हो फर्स्ट व सकेंड की परीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही