Topchanchi : घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र तोपचांची के सब्जी बजार में 8 जनवरी की दोपहर विस्फोटक फटने से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. विस्फोट गोमो-तोपचांची मार्ग पर सब्जी मार्केट के समीप बाइक पर हुआ. घायलों में रोड किनारे सब्जी बेच रहीं तीन महिलाएं मालती देवी (43), देगानी देवी (40), सुशीला देवी (27), टुपली देवी, बुधनी देवी व बाइक पर सवार युवक गोमो निवासी पिंटू कुमार वर्णवाल शामिल हैं. पांचों महिलाओं का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है. जबकि ज्यादा गंभीर हालत देख पिंटू कुमार वर्णवाल को डॉक्टरों ने रिम्स, रांची रेफर कर दिया. घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई. धमाके से बाजार की दुकानों के शीशे टूट गए. आसपास की दीवारों में भी दरार आ गई है. जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या JH 10 BW 0536 पर विस्फोटक से भरा बैग लेकर युवक पिंटू कुमार वर्णवाल गोमो की ओर जा रहा था. तभी उसमें विस्फोट हो गया. तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक लेकर युवक कहां जा रहा था और उसका उपयोग कहां होना था, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/blast-1-300x169.jpeg"
alt="" width="300" height="169" /> इसी बाइक पर हुआ विस्फोट[/caption] धमाके इतना तेज हुआ कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी. तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने बताया की बाइक में विस्फोटक सामग्री फटने से घटना घटी. इसमें करीब 6 लोग जख्मी हुए हैं. विस्फोटक कितना था इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.
[wpse_comments_template]
लोग में दहशत, बाजार में भगदड़
घटना के समय बाजार में भीड़-भाड़ थी. अचानक तेज धमकों से अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. बाजार से कुछ ही दूरी पर तोपचांची बाजार चौक पर पेट्रोल पंप है.आवाज एक किमी तक सुनाई दी
[caption id="attachment_521468" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="169" /> इसी बाइक पर हुआ विस्फोट[/caption] धमाके इतना तेज हुआ कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी. तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने बताया की बाइक में विस्फोटक सामग्री फटने से घटना घटी. इसमें करीब 6 लोग जख्मी हुए हैं. विस्फोटक कितना था इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.
सीएम के दौरे से एक दिन पहले घटना
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 9 जनवरी को धनबाद आने वाले हैं. दौरे से एक दिन पहले विस्फोट की घटना से पुलिस प्रशासन भी सकते में है. ज्ञात हो कि बीते 23 सितंबर को तोपचांची प्रखंड स्थित साहूबहियार में सीआरपीएफ ने सर्च अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त किए थे. तोपचांची मुखिया सरवर खान ने बताया कि घटना के बाद दहशत का माहौल गया. यह भी पढ़ें : धनबाद : रथ पर सवार सत्य साईं बाबा ने भक्तों को दिए दर्शन https://lagatar.in/dhanbad-satya-sai-baba-riding-the-chariot-gave-darshan-to-the-devotees/[wpse_comments_template]
Leave a Comment