Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  कोयलांचल में मजदूर दिवस की व्यापक तैयारी

Dhanbad : मजदूर दिवस को पूंजीपतियों की गुलामी से मुक्ति का दिन माना जाता है. ऐसे में मजदूर बहुल कोयलांचल में इस दिन का खास महत्व है. कोल इंडिया के राष्ट्रीयकरण के पूर्व धनबाद, झरिया, निरसा व आस पास के इलाकों में निजी कोयला खदान संचालकों द्वारा मजदूरों का शोषण आम बात थी. ऐसे में मजदूर दिवस के दिन जिले में मजदूर संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. एक मई को मजदूर संगठन जनता मजदूर संघ, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, इंटक, भारतीय मजदूर संघ द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. जिले की सबसे बडी कंपनियों में शामिल बीसीसीएल, टाटा के झरिया डिवीजन में भी कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ट काम करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा. राजनीतिक पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, मासस द्वारा स्टेशन के पास मजदूर चौक पर माल्यार्पण किया जाएगा. इस अवसर पर सभा, गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा. उन सभाओं में मजदूर दिवस का महत्व, प्रासंगिकता व इसकी शुरुआत के बारे में बताते हुए राजनेता, बुद्धिजीवी व ट्रेड यूनियनों के नेता नये सिरे से मजदूरों को संघर्ष के लिए प्रेरित भी करेंगे. कुछ स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही