Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कांड्रा में नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

Mahuda : महुदा  के कांड्रा पंचायत सचिवालय में 23 मई को आशा विहार केयर अस्पताल, जमशेदपुर की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मरीजों का ब्लड शुगर, बीपी और मशीन से आंखों की जांच की गई. डॉ. सुधा कुमारी ने बताया कि मोतियाबिंद के  मरीजों का ऑपरेशन जमशेदपुर के अस्पताल में नि:शुल्क किया जाएगा. उन्हें विदेशी लेंस लगाया जाएगा. चिह्नित मरीजों को जमशेदपुर ले जाने से लेकर वहां रहने व खाने-पीने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी. इससे पूर्व स्थानीय मुखिया रिंकू देवी ने शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर धनेश्वर महतो, हीना कुमारी, बिनोद कुमार महतो, कमल प्रसाद महतो, मन्नवर शेख, राजेन्द्र प्रसाद महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-it-is-necessary-to-take-care-of-nature-and-plants-for-life-dubey/">

धनबाद : जीवन के लिए प्रकृति व पौधों का ध्यान रखना जरूरी- दुबे  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही