Search

 
 
 

धनबाद : नेत्र रोग वाहन लोगों को करेगा जागरूक- राजीव शर्मा

 
Dhanbad : आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने दृष्टिबाधित मरीजों एवं बच्चों की निशुल्क नेत्र जांच के लिए एशियन द्वारकादास जालान हॉस्पिटल को अत्याधुनिक चलंत नेत्र वाहन सुपूर्द किया है. इस अस्पताल का संचालन जीवन रेखा ट्रस्ट कर रही है. ट्रस्ट के सचिव सचिव राजीव शर्मा, आरएसएस के केशव हारोदिया, अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएम राय, आरोग्य फाउंडेशन के सचिव डॉ. मुक्ति किशोर, एकल अभियान के अध्यक्ष रविंद्र ओझा, सेवाराम महतो लोहारूका ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राजीव शर्मा ने कहा कि धनबाद प्रदूषित शहर होने के कारण लोगों को नेत्र संबंधी ज्यादा परेशानी होती है. यह वाहन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा. वाहन में लगे उपकरणों से मरीजों के आंखों की जांच की जाएगी. जांच के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर निशुल्क आंखों का इलाज करेंगे. मोतियाबिंद बीमारी वाले मरीजों के आंखों का ऑपरेशन भी किया जाएगा. मरीजों को दवाइयां और चश्मा भी दिया जाएगा. आरोग्य फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यह वाहन जिधर से गुजरे उस क्षेत्र के लोग इसका लाभ उठाएं. फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. कुणाल किशोर ने कहा कि यह वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इससे मरीजों के इलाज में सुविधा होगी. एकल फ्यूचर के अध्यक्ष आयुष तिवारी ने कहा कि इस वाहन के संचालन में एपल फ्यूचर के सदस्य पूरा सहयोग करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=379197&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : DRM कैंपस में लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही