Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी के शिविर में 149 लोगों की नेत्र जांच, 62 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

 
Maithon : डीवीसी के सीएसआर विभाग व बीपी नियोगी अस्पताल की ओर से शुक्रवार को मैथन के मेढ़ा गांव में नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन बीपी नियोगी अस्पताल की उपमुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संघमित्रा नंदी, मुखिया मनोज राउत, सांसद व विधायक प्रतिनिधि रवीन्द्र साहनी, सीएसआर प्रबंधक डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने किया. डॉ. संघमित्रा नंदी ने कहा कि आंखों की सही देखभाल और समय रहते उपचार जरूरी है. शिविर में 149 लोगों की आंखों की जांच की गई. इनमें 62 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया. मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन के लिए बस से रामचंद्रपुर अस्पताल भेजा गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य मैना बाउरी, शिविर बाउरी, सीएसआर के उप प्रबंधक गिरिजेश्वर प्रसाद, बृजमोहन महतो, चंडीचरण चक्रवर्ती, प्राणमिता चंद्रा, मेढा मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-babulal-hit-back-at-jmm-said-a-thief-never-says-that-he-has-stolen/">गिरिडीह

: बाबूलाल का झामुमो पर पलटवार, कहा- चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही