Search

 
 
 

धनबाद : मत्स्य विभाग के तालाबों पर भू माफियाओं की नजर, विभाग मौन

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में इन दिनों मत्स्य विभाग के तालाबों पर भू माफियाओं की नज़र है. सरकारी तालाबों का अतिक्रमण कर अपने कब्जे में ले रहे हैं. विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे है. जिले में मत्स्य विभाग के कुल 1198 तालाब हैं, जिनकी बंदोबस्ती के बाद मछली पालन किया जाता है. गोविंदपुर अंचल के कल्याणपुर स्थित सरकारी तालाब व उसके आसपास के भूखंड को चंडी चरण महतो, हराधन महतो व नारायण महतो अतिक्रमण कर अपने कब्जे में ले रहे हैं स्थानीय लोगों ने मत्स्य विभाग के अधिकारी मुजाहिद अंसारी को जिसकी जानकारी देते हुए तालाब को मुक्त करने की मांग की है. शिकायतकर्ता ग्रामीण पीताम्बर महतो का कहना है कि ये लोग विगत कई वर्षों से तालाब व उसके आसपास की सरकारी जमीन को पत्थर और मिट्टी से घेराबंदी कर धीरे-धीरे अपने कब्जे में ले रहे हैं. विभाग से कई बार इसकी लिखित शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. कुछ दिन पहले गोविंदपुर के खड़का बाद के समीप भू माफियाओं ने सरकारी तालाब की मेढ़ पर कब्जा कर लिया था. ग्रामीणों की शिकायत पर आनन-फानन में अधिकारियों ने वहां निर्माण पर रोक लगाई. मामला धनबाद न्यायालय में लंबित है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-parents-should-be-ready-for-bpl-enrollment-dse/">धनबाद

: बीपीएल नामांकन के लिए अभिभावक रहें तैयार : डीएसई

जमीन की काराएंगे मापी : मत्स्य पदाधिकारी

इस मामले में जिला मत्स्य पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने बताया कि धनबाद सीओ को पत्र लिखकर तालाब व भूखंड की मापी कराएंगे. अतिक्रमण पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसी हरकात करने वालों पर पहले से भी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-riding-a-bike-were-injured-after-a-truck-hit-them-in-jamadoba/">धनबाद:

जामाडोबा में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही