Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सदर अस्पताल में आंख का इलाज नहीं है आसान

Dhanbad : सदर अस्पताल के ओपीडी में नेत्र जांच कराने वाले मरीजों को इन दिनों भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है. क्योंकि नेत्र जांच सहायक यंत्र ( आई विजन चार्ट ) की लाइट बंद पड़ी है. लाइट नहीं होने की वजह से आंख की जांच कराने वाले मरीज आई विजन चार्ट पर लिखे शब्दों की पहचान सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं. हालत यह है कि जांच कर रहे ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट भी कन्फ्यूजन का शिकार हो रहे हैं. अस्पताल की इस ध्वस्त व्यवस्था के बीच मरीजों को इलाज कराने को विवश हैं. इलाज करनेवाले ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट भी कगते हैं कि लाइट बंद पड़ने से जांच में थोड़ी परेशानी हो रही है. जांच भी पूरी तरह नहीं हो पा रही है. अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद का कहना है कि जानकारी के अभाव में अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है. मामला संज्ञान में आया है. जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही