Nirsa : निरसा (Nirsa) के पोदारडीह-बेनागोड़िया पथ पर विजयपुर के समीप 15 मई को दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची एमपीएल ओपी पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए एसएनएनएमसीएच, धनबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही बाइक के आगे का चक्का ब्लास्ट कर गया. एक बाइक पर सवार तीन लोग सिजुआ से चारघरा में अपने संबंधी के यहां मौत का मुकाम देने रहे थे. इनमें सिजुआ निवासी मोहन महतो, जगन महतो व सौदागर राय शामिल हैं. जबकि दूसरी बाइक पर देवघर निवासी परमेश्वर सिंह पत्नी मंजू देवी के साथ अपनी बेटी के लिए लड़का देखकर धर्मपुर पहाड़गोड़ा से वापस लौट रहे थे.गंभीर रूप से घायल परमेश्वर सिंह का इलाज आईसीयू में चल रहा है. सूचना मिलते ही बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राजीव बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा के उज्जवल गोराई, मीडिया प्रभारी प्रभाष महतो, रंगामाटी पंचायत की मुखिया कमला देवी समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बीच सड़क से किनारे कर हिम्मत बढाई. तभी एमपीएल ओपी प्रभारी गैलन रजवार पुलिस व एंबुलेंस के साथ पहुंचे और को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भिजवाया यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/strong-storm-in-sindri-trees-fell-somewhere-poles-somewhere-lightning-struck/">सिंदरी
में चली तेज आंधी, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं पोल, बिजली गुल [wpse_comments_template]
में चली तेज आंधी, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं पोल, बिजली गुल [wpse_comments_template]
Leave a Comment