Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकारी साइकिल पाकर स्कूली बच्चियों के खिले चेहरे

Topchanchi : तोपचांची के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि टुंडी विधायक ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपी. साइकिल पाकर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कृत सकल्पित है. क्षेत्र के लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को स्कूल  आने-जाने में सहूलियत होगी. हर बच्चा मन लगाकर पढ़े, यही सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे और शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी और वे नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित होंगे. मौके पर तोपचांची सीओ डॉ संजय कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद मोदी, जिप सदस्य विकास महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-strike-continues-alternative-opd-started-near-library-in-snmmch/">धनबाद

: डॉक्टरों की हड़ताल जारी, SNMMCH में लाइब्रेरी के पास वैकल्पिक ओपीडी शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही